The Duniyadari: रायगढ़- शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर निगम वार्ड क्रमांक 2 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास कर लिया।
जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने घर में रखे फिनायल का सेवन कर लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया।
चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
































