Thursday, March 19, 2026
Home Breaking प्रगतिशील बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति मर्यादित हरदी बाजार अंतर्गत मतदाता सूची प्रकाशित

प्रगतिशील बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति मर्यादित हरदी बाजार अंतर्गत मतदाता सूची प्रकाशित

3

//समाचार//

 

The Duniyadari: *दावा-आपत्ति 27 मार्च तक आमंत्रित*

कोरबा 19 मार्च 2026/

प्रगतिशील बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति मर्यादित हरदी बाजार विकासखण्ड पाली पंजीयन क्रमांक 376 अंतर्गत मतदाता सूची का प्रकाशन 19 मार्च 2026 को किया गया है। प्रकाशित सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 27 मार्च 2026 तक आमंत्रित किया गया है।

रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी के सदस्य श्री मंजीत यादव के पास 27 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 28 मार्च को प्रातः 12 बजे से किया जायेगा।