Tuesday, March 31, 2026
Home Breaking CG BREAKING: भक्त इंतजार करते रहे, कमरे में मृत मिले स्वामी महाराज

CG BREAKING: भक्त इंतजार करते रहे, कमरे में मृत मिले स्वामी महाराज

13

The Duniyadari: बिलासपुर- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कथा वाचक की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अमरकंटक के पुष्पराजगढ़ निवासी स्वामी राजेश्वरानंद (52) पिछले वर्ष 2019 से जयपाल टावर स्थित मीना दत्ता के फ्लैट में रह रहे थे। वे नाड़ी देखने के साथ-साथ कथा वाचन का कार्य करते थे।

बताया जा रहा है कि 29 मार्च की सुबह स्वामी राजेश्वरानंद रोज की तरह टहलने के लिए निकले थे। वे बृहस्पति बाजार तक गए और वहां से ऑटो चालक अशोक कुमार को फोन कर घर वापस लौटे। घर आने के कुछ समय बाद उनसे मिलने कुछ लोग पहुंचे थे। इसी दौरान वे अचानक कमरे के अंदर बेहोश होकर गिर पड़े।

मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।