Saturday, May 2, 2026
Home Breaking बड़ी राहत: बिना कार्ड 564 रुपये में मिलेगा 5 किलो गैस सिलेंडर,...

बड़ी राहत: बिना कार्ड 564 रुपये में मिलेगा 5 किलो गैस सिलेंडर, प्रवासी-छात्रों को फायदा

31

The Duniyadari: बिलासपुर- शहर में गैस की बढ़ती किल्लत के बीच प्रशासन और गैस कंपनियों ने राहत देने वाला अहम फैसला लिया है। अब एफटीएल, प्रवासी श्रमिकों, अस्थायी रूप से रहने वाले लोगों और विद्यार्थियों को बिना गैस कार्ड भी 5 किलो का सिलेंडर 564 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इस नई व्यवस्था से खासतौर पर उन लोगों को राहत मिलेगी, जो दस्तावेजों के अभाव में गैस सुविधा से वंचित रह जाते हैं।

इस संबंध में सोमवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें गैस वितरकों और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्थायी रूप से रहने वाले उपभोक्ताओं को गैस की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए 5 किलो सिलेंडर 112 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रशासन ने बताया कि छात्र, प्रवासी श्रमिक और अन्य जरूरतमंद उपभोक्ता अपने नजदीकी गैस एजेंसी में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। अधिकारियों ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र लोगों तक योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए और किसी प्रकार की अतिरिक्त वसूली या कालाबाजारी न हो।

इस पहल को आम लोगों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। इससे न केवल गैस की उपलब्धता बेहतर होगी, बल्कि जरूरतमंद उपभोक्ताओं को भी आसानी से सस्ती दर पर ईंधन मिल सकेगा।