Tuesday, April 7, 2026
Home Breaking कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो...

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत

17

The Duniyadari: कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कटघोरा बायपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान कृष्ण दास (गुंजापुर) और बिहारी लाल यादव (साखो) के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान कटघोरा बायपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

भागने की कोशिश में चालक गिरफ्तार

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वह ज्यादा दूर नहीं जा सका। कटघोरा पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया और ट्रक को जब्त कर लिया। वहीं, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बायपास और हाईवे जैसे व्यस्त मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और तेज गति से बचने की सलाह दी गई है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं के खतरे को उजागर करता है।