Wednesday, April 8, 2026
Home Breaking सड़क निर्माण का विरोध पड़ा भारी: ग्रामीणों के हमले में SECL सब...

सड़क निर्माण का विरोध पड़ा भारी: ग्रामीणों के हमले में SECL सब एरिया मैनेजर घायल, इलाके में तनाव

10

The Duniyadari: सूरजपुर- जिले के अमगांव एसईसीएल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटना में सड़क निर्माण को लेकर विवाद हिंसक हो गया। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर विजय कुमार पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत विश्रामपुर स्थित एसईसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, एसईसीएल द्वारा क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया जा रहा था। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण से पहले उनकी नौकरी और रोजगार से जुड़ी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन तेज हो गया और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

विरोध के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया और कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सब एरिया मैनेजर विजय कुमार पत्थरबाजी की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एसईसीएल अधिकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और यह परियोजना स्थानीय.