Wednesday, April 8, 2026
Home Breaking गर्मी में यात्रियों को राहत: पटना-चर्लपल्ली और तिरुपति-रक्सौल रूट पर चलेंगी समर...

गर्मी में यात्रियों को राहत: पटना-चर्लपल्ली और तिरुपति-रक्सौल रूट पर चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें

6

The Duniyadari: बिलासपुर- गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

इस फैसले से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे द्वारा पटना-चर्लपल्ली और तिरुपति-रक्सौल रूट पर विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच 15-15 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से 27 मई तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी।

इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तिरुपति और रक्सौल के बीच भी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। गाड़ी संख्या 07051 तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन 13, 20, 27 अप्रैल तथा 4, 11, 18 और 25 मई को प्रत्येक सोमवार को तिरुपति से रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल-तिरुपति स्पेशल ट्रेन 16, 23, 30 अप्रैल और 7, 14, 21, 28 मई को प्रत्येक गुरुवार को संचालित की जाएगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए ये विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।