Sunday, April 12, 2026
Home Breaking बिलासपुर हाई कोर्ट रजिस्ट्री में 25 कर्मचारियों को पदोन्नति, कनिष्ठ न्यायिक सहायक...

बिलासपुर हाई कोर्ट रजिस्ट्री में 25 कर्मचारियों को पदोन्नति, कनिष्ठ न्यायिक सहायक बने

7

The Duniyadari: बिलासपुर- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बिलासपुर रजिस्ट्री में कार्यरत 25 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। इस संबंध में हाई कोर्ट प्रशासन ने आदेश जारी कर पदोन्नत कर्मचारियों की सूची जारी की है। पदोन्नति पाने वालों में स्टाफ कार चालक, रिकॉर्ड आपूर्तिकर्ता, चपरासी सहित अन्य श्रेणी-IV कर्मचारी शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, श्रेणी-IV कर्मचारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-4 में कनिष्ठ न्यायिक सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति कार्यवाहक आधार पर दो वर्ष की अवधि के लिए दी गई है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि पदोन्नति 1:3 के अनुपात में दी गई है और संबंधित कर्मचारी पदभार ग्रहण करने की तिथि से अपने नए दायित्व संभालेंगे।

पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों में किरण कुमार, सुनील कुमार मिश्रा, लक्ष्मण यादव, चंद्र शेखर पांडेय, ईश्वर चंद्र यादव, राज कुमार, प्रवीण कुमार श्रीवास, कविता पटेल, संजय कुमार, बबली श्रीवास, अमित कुमार, सनत कुमार वस्त्रकार, ज्ञान सागर साहू, प्रवीण कुमार, अन्नपूर्णा ध्रुव, मनोज कुमार साहू, संजीव कुमार सिंह, कन्हैया लाल, हीरामुनि केरकेट्टा, दुर्गेश कुमार साहू, सीमा वर्मा, चमन गल्ले और सत्यमणि कुशवाह के नाम शामिल हैं।

हाई कोर्ट प्रशासन के इस निर्णय से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। पदोन्नति मिलने के बाद संबंधित कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।