Saturday, April 18, 2026
Home Breaking लोन के नाम पर ठगी: दस्तावेज लेकर 27.50 लाख का फर्जी लोन,...

लोन के नाम पर ठगी: दस्तावेज लेकर 27.50 लाख का फर्जी लोन, दो आरोपी फरार

8

The Duniyadari: Raipur-लोन दिलाने का झांसा देकर दस्तावेज हासिल करने के बाद एक युवक के नाम पर कई बैंकों से 27.50 लाख रुपए का लोन निकालने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पंडरी मोवा थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बीएसयूपी कॉलोनी पंडरी निवासी कृष्णा राव (32) ने पुलिस को बताया कि जीतेश चंद्राकर और होरीलाल पंकज ने उसे आसान लोन दिलाने का भरोसा दिया था। 3 जुलाई से 25 अगस्त 2025 के बीच दोनों आरोपियों ने प्रोसेसिंग के नाम पर 5 हजार रुपए भी लिए और आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र तथा मकान से जुड़े दस्तावेज जमा करा लिए।

आरोप है कि आरोपियों ने इन दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए कृष्णा राव की जानकारी के बिना अलग-अलग बैंकों से कुल 27.50 लाख रुपए का लोन निकाल लिया। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक की ओर से लोन से जुड़ी जानकारी कृष्णा राव को मिली।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 318-4 और 61-2 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।