The Duniyadari: Raipur- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुरिया विद्रोह के वीर नायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बस्तर की धरती ने ऐसे साहसी योद्धा को जन्म दिया, जिन्होंने अंग्रेज़ों की अत्याचारी नीतियों के खिलाफ निर्भीक होकर आवाज़ उठाई।
सीएम साय ने कहा कि झाड़ा सिरहा ने जनजातीय समाज को एकजुट कर अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष का मार्ग दिखाया। उनका जीवन स्वाभिमान, साहस और स्वतंत्रता के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपने अधिकारों और अस्मिता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जो आज भी प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बलिदान हमें यह सिखाता है कि अन्याय के सामने झुकना नहीं, बल्कि संगठित होकर उसका मुकाबला करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।















