Sunday, July 5, 2026
Home Breaking देर रात पेट्रोल पंप बना अखाड़ा: कर्मचारी को पीटने वाले बदमाशों की...

देर रात पेट्रोल पंप बना अखाड़ा: कर्मचारी को पीटने वाले बदमाशों की थाने में परेड, पुलिस ने पैदल घुमाकर मांगी सार्वजनिक माफी

47
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur– राजधानी के एक पेट्रोल पंप पर शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। तेल भरवाने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और थाने लाकर उनका जुलूस निकाला।

*तेल भरवाने को लेकर हुआ विवाद*

जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे कुछ युवक बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। पेमेंट और लाइन को लेकर कर्मचारी से उनकी बहस हो गई। बात बढ़ने पर युवकों ने कर्मचारी को घेरकर पीट दिया। पंप पर मौजूद अन्य स्टाफ और ग्राहकों ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी।

*पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस*

सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। थाने लाने के बाद पुलिस ने तीनों का पैदल जुलूस निकाला। आरोपियों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। पुलिस ने मारपीट, बलवा और शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं में केस दर्ज किया है।

*सीसीटीवी में कैद हुई घटना*

पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस अन्य शामिल लोगों की पहचान कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घायल कर्मचारी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना के बाद पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने रात में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।