The Duniyadari: रायपुर- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मड़वारानी स्टेशन पर होने वाले तकनीकी और अधोसंरचना विकास कार्यों के चलते 21 मई से 24 मई तक दो MEMU पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, मड़वारानी स्टेशन पर अप और डाउन दिशा में अतिरिक्त लूप लाइन की कमीशनिंग की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे संबंधित रेल सेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर MEMU पैसेंजर 21 से 24 मई तक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर MEMU पैसेंजर भी इसी अवधि में नहीं चलेगी।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने और वैकल्पिक व्यवस्था के साथ सफर करने की अपील की है।















