Thursday, May 21, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बढ़ी सुविधा, यात्रियों के लिए जोड़ा गया अतिरिक्त AC-3...

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बढ़ी सुविधा, यात्रियों के लिए जोड़ा गया अतिरिक्त AC-3 कोच

3

The Duniyadari: रायपुर– गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने यात्रियों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाने की घोषणा की है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध हो सकेंगी।

रेलवे से जारी जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 21 मई से 24 मई तथा 26 मई से 29 मई 2026 तक अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाया जाएगा। वहीं वापसी दिशा में चलने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 23 मई से 26 मई और 28 मई से 31 मई 2026 तक यह सुविधा यात्रियों को मिलेगी।

रेल प्रशासन का कहना है कि छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को कंफर्म सीट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। अतिरिक्त कोच जुड़ने से वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।