Wednesday, May 27, 2026
Home Breaking सीतामणी चौक पर युवक की बेरहमी से पिटाई, बीच सड़क 15 मिनट...

सीतामणी चौक पर युवक की बेरहमी से पिटाई, बीच सड़क 15 मिनट तक चलता रहा हंगामा

21
Oplus_16908288

The Duniyadari: Korba के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सीतामणी मुख्य मार्ग बुधवार को उस समय तनाव का केंद्र बन गया, जब एक युवक पर 10 से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। बीच सड़क हुई इस मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आईं, जबकि आसपास मौजूद लोग पूरी घटना देखते रहे और कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए।

घायल युवक की पहचान रोशन शर्मा के रूप में हुई है, जो सीतामणी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है और एक निजी कंपनी में काम करता है। जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने उसे चौक पर घेर लिया और लात-घूंसों से जमकर हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 15 मिनट तक सड़क पर मारपीट होती रही।

घटना के बाद घायल रोशन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे Raipur रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पहले भी आरोपियों और रोशन के बीच विवाद हो चुका था।

मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी और भय का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुख्य सड़क पर खुलेआम इस तरह की हिंसा होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण की मांग भी उठाई है।