Tuesday, June 2, 2026
Home Breaking सीएम हेल्पलाइन को और प्रभावी बनाने की तैयारी, नोडल अधिकारियों को दिया...

सीएम हेल्पलाइन को और प्रभावी बनाने की तैयारी, नोडल अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

9
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur- प्रदेश में शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निपटारे को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुशासन एवं अभिसरण विभाग ने मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में सीएम हेल्पलाइन (1076) से जुड़े विभागीय नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शिकायत प्रबंधन प्रणाली की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में अधिकारियों को बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन शासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस व्यवस्था के जरिए लोगों की समस्याओं का निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम की तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई। शिकायतों के लंबित रहने की स्थिति में उनके विभिन्न स्तरों पर स्वतः अग्रेषित होने की व्यवस्था, निगरानी तंत्र और फीडबैक प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। साथ ही नागरिकों की संतुष्टि को शिकायत निवारण का महत्वपूर्ण मानक बताया गया।

अधिकारियों ने बताया कि नई प्रणाली लागू होने के बाद नागरिकों को शिकायत दर्ज कराने के लिए कई सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होंगे। लोग टोल-फ्री नंबर 1076, वेब पोर्टल, मोबाइल एप और व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी समस्याएं सीधे दर्ज करा सकेंगे। इससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनने की उम्मीद है।