Sunday, June 14, 2026
Home Breaking कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: नवाब, राजेश मिश्रा और आकाश शर्मा बने कार्यकारिणी...

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: नवाब, राजेश मिश्रा और आकाश शर्मा बने कार्यकारिणी सदस्य

9

The Duniyadari: KORBA प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य पद पर हुए मुकाबले का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मतदान के बाद हुई मतगणना में पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए तीन नए कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया।

चुनाव में नवाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 99 मत प्राप्त किए और शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं राजेश कुमार मिश्रा को 71 वोट मिले, जबकि आकाश शर्मा ने 49 मत हासिल कर जीत दर्ज की। तीनों प्रत्याशी कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव में विक्की निर्मलकर ने भी कड़ा मुकाबला दिया, लेकिन 47 वोट के साथ जीत से थोड़ा पीछे रह गए। इसके अलावा उमेश यादव को 36 और संतोष दीवान को 13 मत प्राप्त हुए।

परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों और पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई दी। नवनिर्वाचित सदस्यों ने प्रेस क्लब की गरिमा बनाए रखते हुए पत्रकार हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का भरोसा जताया।