Friday, June 19, 2026
Home Breaking चौथी लाइन कार्य के चलते कई लोकल ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, रेलवे ने...

चौथी लाइन कार्य के चलते कई लोकल ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, रेलवे ने बदली रद्दीकरण की तारीखें

11

The Duniyadari: रायपुर– दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चल रही बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के तहत जांजगीर-नैला स्टेशन पर महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य किया जाना है। ऑटो सिग्नलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कमीशनिंग के लिए 22 जून से 5 जुलाई 2026 तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य विभिन्न चरणों में किया जाएगा। इसके चलते कुछ यात्री ट्रेनों के परिचालन कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने पहले जारी रद्दीकरण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (68746) को अब 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द रखने का निर्णय लिया है। वहीं गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर (68745) 23 जून से 4 जुलाई तक नहीं चलेगी।

इसी तरह रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204) का परिचालन 22 जून से 3 जुलाई तक बंद रहेगा, जबकि कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203) 23 जून से 4 जुलाई तक रद्द रहेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य रेल अधोसंरचना को मजबूत करने और भविष्य में ट्रेनों के संचालन को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।