Wednesday, July 1, 2026
Home Breaking आदिम जाति विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 अधिकारियों के तबादले; 15...

आदिम जाति विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 अधिकारियों के तबादले; 15 दिन में जॉइनिंग के निर्देश

6
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur– छत्तीसगढ़ सरकार के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 33 अधिकारियों के तबादले किए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

तबादला सूची में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), प्रभारी सीईओ, सहायक आयुक्त, क्षेत्र संयोजक सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 15 दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालें और इसकी जानकारी विभाग को उपलब्ध कराएं।

यह प्रशासनिक बदलाव राज्य के कई जिलों में किया गया है। इनमें गरियाबंद, बस्तर, नारायणपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरबा, जशपुर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर समेत अन्य जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति मिलेगी।