Wednesday, July 1, 2026
Home Breaking यात्रियों के लिए राहत: पटना–चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 31 जुलाई तक चलेगी, रायपुर...

यात्रियों के लिए राहत: पटना–चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 31 जुलाई तक चलेगी, रायपुर समेत 4 स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

8

The Duniyadari:  Raipur– रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और कन्फर्म टिकट की मांग को देखते हुए पटना–चर्लपल्ली–पटना स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। पहले यह ट्रेन 17 जुलाई 2026 तक चलनी थी, लेकिन अब इसे 31 जुलाई 2026 तक अतिरिक्त चार फेरों के लिए बढ़ाया गया है।

विस्तारित समय-सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 03253 पटना–चर्लपल्ली स्पेशल 20 से 29 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली–पटना स्पेशल 22 और 29 जुलाई को बुधवार के दिन चलेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली–पटना स्पेशल 24 और 31 जुलाई को प्रत्येक शुक्रवार चर्लपल्ली से रवाना होगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर रहेगा। इन स्टेशनों से यात्री भी इस विशेष ट्रेन का लाभ उठा सकेंगे।

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें 1 पावरकार, 1 एसएलआरडी, 2 जनरल, 4 स्लीपर, 7 एसी थर्ड और 7 एसी थर्ड इकॉनमी कोच शामिल हैं, जिससे विभिन्न श्रेणी के यात्रियों को यात्रा का बेहतर विकल्प मिलेगा।