The Duniyadari: बिलासपुर– खेत समतलीकरण का झांसा देकर किसान से 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों से ठगी की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार आरोपी पहले रतनपुर क्षेत्र में दर्ज बकरी चोरी के एक मामले में पुलिस की गिरफ्त में थे। पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाए जाने के दौरान उन्होंने किसान से धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की।
जांच में पता चला कि आरोपी जबलपुर (मध्य प्रदेश) और अमरोहा (उत्तर प्रदेश) से संचालित ठगी गिरोह से जुड़े हैं। गिरोह ने खेत समतलीकरण कराने का भरोसा दिलाकर किसान से 9 लाख रुपये ऐंठ लिए थे।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से ठगी की पूरी 9 लाख रुपये की राशि बरामद कर ली है। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।















