Monday, July 6, 2026
Home Breaking कोरबा LIC कार्यालय में सुरक्षाकर्मी का शव फंदे पर मिला, आत्महत्या की...

कोरबा LIC कार्यालय में सुरक्षाकर्मी का शव फंदे पर मिला, आत्महत्या की आशंका

18

The Duniyadari: कोरबा- कलेक्टोरेट परिसर के समीप स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नाइट शिफ्ट में तैनात एक सुरक्षाकर्मी का शव कार्यालय के भीतर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय विनोद सोनवानी के रूप में हुई है, जो आरा मशीन क्षेत्र का निवासी था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह परिजनों ने कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसके पिता कार्यालय पहुंचे, जहां अंदर जाकर उन्होंने विनोद को फंदे पर लटका देखा।

घटना की खबर मिलते ही एलआईसी कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से जांच से जुड़े आवश्यक साक्ष्य और सामग्री जब्त कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।