Thursday, August 20, 2026
Home कोरबा वनमंत्री केदार कश्यप का 20 अगस्त को कोरबा दौरा, वन क्षेत्रों का...

वनमंत्री केदार कश्यप का 20 अगस्त को कोरबा दौरा, वन क्षेत्रों का करेंगे निरीक्षण

6

The Duniyadari: कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे जिले के प्रमुख वन एवं पर्यटन स्थलों का प्रत्यक्ष निरीक्षण करेंगे। मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए वन विभाग और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मंत्री का दौरा सुबह वन विश्राम गृह बुका से शुरू होगा। वे वहां से अशोक वाटिका पहुंचकर क्षेत्र की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद फुटका पहाड़ का भ्रमण करेंगे। दोपहर में बालको रेंज के कॉफी प्वाइंट पहुंचकर पर्यटन और वन क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों का निरीक्षण प्रस्तावित है।

दौरे के अंतिम चरण में मंत्री जमनीपाली पहुंचेंगे। यहां एनटीपीसी गेस्ट हाउस में एनटीपीसी, एसईसीएल और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। बैठक में वन संरक्षण, पर्यावरणीय विषयों तथा औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

वन क्षेत्रों के निरीक्षण के साथ-साथ औद्योगिक संस्थानों के अधिकारियों से होने वाली बैठक को मंत्री के दौरे का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। कोरबा में वन संरक्षण और पर्यटन विकास से जुड़े कार्यों की प्रगति को लेकर भी इस प्रवास पर विशेष नजर रहेगी। मंत्री का रात्रि विश्राम जमनीपाली में निर्धारित है।