Thursday, August 20, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 50 परिवहन आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 50 परिवहन आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी

5

The Duniyadari: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में परिवहन विभाग में 50 परिवहन आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को अगले चरण में पहुंचाया गया है।

19 अप्रैल 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर 250 अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंड परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के लिए चिन्हित किया गया है। इन अभ्यर्थियों का चयन प्राप्तांक और निर्धारित पात्रता के आधार पर किया गया है।

अब भर्ती प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों के शारीरिक मापदंड की जांच तथा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की सूची और बुलावा पत्र परिवहन विभाग की वेबसाइट एवं परिवहन आयुक्त कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध कराए गए हैं।

राज्य सरकार की इस पहल से परिवहन विभाग में युवाओं के लिए सरकारी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूरा करने पर विभाग का जोर है।