Saturday, September 26, 2026
Home Uncategorized बेमेतरा में ट्रांसफार्मर हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 किसानों की मौत, गांव...

बेमेतरा में ट्रांसफार्मर हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 किसानों की मौत, गांव में पसरा मातम

6

The Duniyadari:बेमेतरा में ट्रांसफार्मर हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 किसानों की मौत, गांव में पसरा मातम
बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम हेमाबंद खार में ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे तीन किसानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में राधेश्याम चंद्राकर (50), उनके बेटे छन्नू चंद्राकर (32) और किसान ईश्वर पटेल शामिल हैं। तीनों ने 25 सितंबर को रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, 20 सितंबर को बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए तीनों किसान ट्रांसफार्मर में डीओ फ्यूज लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रांसफार्मर फट गया और गर्म तेल की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए।
ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई के लिए बिजली बंद होने से किसान परेशान थे। वहीं विद्युत विभाग ने बिजली बंद होने की शिकायत मिलने से इनकार किया है। विभाग ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा प्रकरण तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है।

हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत से गांव में शोक का माहौल है।