Saturday, September 26, 2026
Home नई दिल्ली CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग...

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग तेज

5

The Duniyadari: नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार तथा मुख्य चुनाव आयुक्त पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को पद से हटना ही होगा और पार्टी इसके लिए अपना आंदोलन जारी

  • वेणुगोपाल बोले- विरोध प्रदर्शन अभी शुरुआत
    केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 25 सितंबर को हुए प्रदर्शन कांग्रेस के आंदोलन का शुरुआती चरण हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में लोकतंत्र के समर्थन में और अधिक लोग सड़कों पर उतरेंगे। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप भी लगाया।
  • दिल्ली से मणिपुर तक सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
    कांग्रेस के प्रदर्शन दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, पटना, गुवाहाटी और जम्मू समेत कई शहरों में हुए। प्रदर्शन के दौरान ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए गए। इंफाल में पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जबकि पटना में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन चलाया गया।
    BLO ऐप के VIP फीचर पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस ने चुनाव आयोग के BLO ऐप में कथित ‘मार्क VIP’ फीचर को लेकर भी आपत्ति जताई है। पार्टी का कहना है कि इससे मतदाताओं के बीच समानता के सिद्धांत पर सवाल उठ सकते हैं। वहीं, चुनाव आयोग के पुराने नियमों में कुछ श्रेणियों के मतदाताओं को चिह्नित करने की व्यवस्था का उल्लेख है।

फिलहाल, SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर राजनीतिक विवाद जारी है। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर अपना विरोध जारी रखने के संकेत दिए हैं।