The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने नगरीय प्रशासन विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर तबादला आदेश जारी किया है। इस फेरबदल के तहत 50 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, रायपुर नगर निगम में पदस्थ जोन कमिश्नर विनोद कुमार पाण्डेय को नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में नई पदस्थापना दी गई है। वहीं, पूजा पिल्ले को मंदिर हसौद से रायपुर नगर निगम में स्थानांतरित किया गया है।
शासन के इस फैसले के बाद नगरीय निकायों में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा। तबादलों के जरिए विभिन्न निकायों में अधिकारियों और कर्मचारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
















