Saturday, November 7, 2026
Home बिलासपुर बिलासपुर में दो इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में भड़की आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

बिलासपुर में दो इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में भड़की आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

5

The Duniyadari: बिलासपुर। शहर के करबला इलाके में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठानों में अचानक आग लग गई। आहूजा टीवी सेंटर और साईं इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों से उठता धुआं और आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

आग की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग के फैलने की आशंका को देखते हुए दुकानों के भीतर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। दुकानों में हुए नुकसान का आकलन भी नहीं हो सका है। दमकलकर्मी आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास में जुटे हैं।