KORBA: बालको की मनमानी के खिलाफ आवाज होगी बुलंद…अमित नवरंग करेंगे आंदोलन…

385

कोरबा।बालको प्रबंधन के मनमानी के खिलाफ युवा नेता हसदेव बचाओ आंदोलन के संयोजक अमित नवरंगलाल अब आवाज बुलंद करेंगे। स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग के साथ साथ पर्यावरण प्रदूषण को लेकर कई चरणो में आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा सर्वप्रथम क्षेत्र के पीड़ित नागरिकों के बीच जाकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा जिसमें बालकों के ग़ैर ज़िम्मेदाराना नितियो के संबंध में पोस्टर पंप्लेट वितरण सहित विशाल धरना प्रदर्शन व प्रदेश के मुखमंत्री के समक्ष जनता के साथ रैली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा ।

देश की शान कहे जाने वाले बालको प्रबंधन ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने में विफल रहा है। ये बात अलग है कि प्रबंधन अपनी चाटुकारिता से कई अवार्ड जीतने का दंभ भरता है। बालको पॉवर प्लांट से उत्सर्जित राख की वजह से ग्रामीण गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे है। यही नही प्रबंधन अपनी नाकामी छुपाने के लिए राख को जंहा तहां फेंककर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। पॉवर प्लान्ट से निकलने वाली राख भरने के लिए बने बालको का डेंम पूरी तरह भर चुका है। इसके बाद भी प्रबंधन प्रशसान के आंख में धूल झोककर लोंगो की जीवन से खिलवाड़ कर धड़ल्ले से प्लांट का संचालनकर रहा है।एक रिपोर्ट के मुताबिक जिले में पिछले 2 साल से मनमाने ढंग से राख को यहां वहां फेंका जा रहा है. अब बालको से जो राख निकलता है, उसे लो लाइन एरिया के नाम पर जहां इनकी मर्जी हो वही ले जाकर डाल रहे हैं. स्कूल का प्लेग्राउंड, श्मशान घाट और नदी नालों के किनारे राख डंप की जा रही है. यहां तक की जो जमीन रिकॉर्ड में तालाब है. उस तालाब को भी पाट दिया गया है.

भर चुके पॉन्ड, सूख चुका पानी, उड़ रही राख

बालको पॉवर प्लांट के पास बने ऐश पॉन्ड का मुआयना करने पर पाया गया कि पॉन्ड पूर तरह भर चुका है। उसमें पानी भी पूरी तरह सूख चुका था। राख सूखने के बाद जब तेज हवा चलती है तो राख पॉन्ड से उड़ कर आस-पास के इलाकों में फैलती है।

नहर का पानी भी हो रहा प्रदूषित

ऐश पॉन्ड का पानी रिसने के बाद हसदेव नहर में जाकर मिलता है। इस नहर के पानी का स्थानीय लोग नहाने, कपड़े धोने आदि के लिये करते हैं। लोगों का कहना है कि पानी में नहाने के बाद खुजली होती है, त्वचा में रैश पड़ जाते हैं, लेकिन मजबूरी है इसलिये इसमें नहाना पड़ता है आंदोलन संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में होगा जिसकी बैठक दिनांक 8 /7 /2022 को अमित नवरंगलाल के ट्रांसपोर्ट नगर कार्यालय में रखी गई है।