Saturday, March 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी ब्रेकिंगः आगे जा रही ट्रक से जा टकराई पिकअप, 13 घायल,...

सीजी ब्रेकिंगः आगे जा रही ट्रक से जा टकराई पिकअप, 13 घायल, 4 की हालत गंभीर

245

गीदम/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 163 पर मंगलवार को ट्रक और पिकअप के बीच टक्कर में पिकअप में सवार 13 लोग घायल हो गए हैं, इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रहे है। सभी घायल बिहार के रहने वाले हैं। सभी घायलों का दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, 4 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें मेकाज रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में सवार होकर 13 लोग जगदलपुर की तरफ से बीजापुर जा रहे थे, वहीं विपरीत दिशा से लोएस्ट भरकर ट्रक जगदलपुर की तरफ जा रहा था। इसी बीच बंजारी घाट के पहले मोड में ही पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप में सवार लोग बाहर फेंका गए। सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी एंबुलेंस 108 और गीदम थाना के जवानों को दी। जिसके बाद जवान और 108 मौके पर पहुंची। सभी घायलों को पहले गीदम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। फिलहाल घायलों का नाम पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार सभी लोग गद्दा बनाने का काम करते थे। इसी काम के लिए बिहार से जगदलपुर जा रहे थे।