CG: हरेली के रंग में रंगे I.G…पारंपरिक खेलों के साथ छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लिया आनंद…

333

बिलासपुर।  बिलासपुर रेंज के आई.जी. रतन लाल डांगी हरेली के रंग में रंगकर पारम्परिक ढंग से कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना की। विधि-विधान से पूजा के बाद छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का उन्होंने आनंद लिया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के हरियाली उत्सव यानी हरेली तिहार को सेलिब्रेट करने के लिए हर कोई आतुर रहता है। किसानों के खुशहाली की कामना के लिए मनाए जाने वाले पारंपरिक पर्व को अब सामूहिक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस कड़ी में आज बिलासपुर रेंज के आई.जी. रतन लाल डांगी पुलिस लाइन बिलासपुर में आयोजित हरेली तिहार में शामिल हुए। उन्होंने कृषि उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश के लोगो के लिए खुशहाली की कामना की। पूजा उपरांत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आनंद लिया। गेड़ी चढ़कर और फुगड़ी खेलकर हरेली के रंग में रंगे नजर आए।

 


क्या है लोगों की मान्यता

राज्य के लोग इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन किसान अपने मवेशियों को पूजते हैं। साथ ही लोग अपनी मशीनों पर भी चावल से बने चीले का भोग लगाते हैं। हरेली तीज के मौके पर ज्यादातर लोग अपने घरों में नीम की डाली लगाते हैं, साथ ही इसके पत्तों को जलाकर पूरे घर में धुआं दिखाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में मौजूद कीटाणु मर जाते हैं। वहीं इस दिन अपने भेड़-बकरियों को जड़ी-बूटी खिलाने की भी मान्यता है, ताकि वो हर बीमारी से दूर रहें।