Sunday, April 12, 2026
Home कोरबा रफ़्तार का कहर: KTM बाइक जा भिड़ी क्रेन से… दो घायल, निजी...

रफ़्तार का कहर: KTM बाइक जा भिड़ी क्रेन से… दो घायल, निजी अस्पताल में चल रहा उपचार…

403

कोरबा। तेज रफ़्तार केटीएम बाइक तरदा के समीप क्रेन जा भिड़ी ,इस हादसे में बाइक सवार सहित दो लोग घायल हो गए है। घायलों का उपचार निजी चिकित्सालय में चल रहा है।

बता दें कि सडक़ हादसे में केटीएम बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। क्रेन से बाइक की भिड़त हो गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे यह सडक़ हादसा उरगा थाना क्षेत्र के कनकी-तरदा मार्ग पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो केटीएम बाइक क्रमांक सीजी 12 बीए 0652 पर सवार दो युवक ग्राम कनकी के पास स्थित पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद तेज रफ्तार से आगे बढ़े। कुछ दूरी पर क्रेन से बाइक की टक्कर हो गई और वाहन में सवार दोनों युवक बाइक से गिर गए। दोनों को चोंटे आई है। क्रेन से सीधे जा टकराने से बाइक के परखच्चे उड़ गए। घायल दोनों युवकों को एंबुलेंस से नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।