Monday, October 19, 2026
Home देश Money Laundering Case: 200 करोड़ की ठगी मामले में जैकलीन को राहत, ...

Money Laundering Case: 200 करोड़ की ठगी मामले में जैकलीन को राहत,  मिली अंतरिम जमानत

316

नई दिल्ली। Money Laundering Case, Bollywood actress Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेशी के लिए सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं। जैकलीन फर्नांडीज के वकीलों ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत याचिका दायर की थी।

Money Laundering Case, Bollywood actress Jacqueline Fernandez:  अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा। जिसके बाद जैकलीन के वकील के अनुरोध पर कोर्ट ने जैकलीन को 50 हजार रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी।

जज ने रेग्युलर बेल पर ईडी से मांगा जवाब

उन्हें सुकेश चंद्रशेखर मामले में कनेक्शन के चलते कोर्ट द्वारा समन किया गया था। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ने हाल ही में एक्ट्रेस से 15 घंटे तक पूछताछ की थी।

बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस को नियमित जमानत पर फैसला आने तक अंतरिम जमानत मिली है। जज ने अभी रेग्युलर बेल पर ईडी से जवाब मांगा है।