Friday, March 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News:   नाली में मिली वृद्ध की लाश, पुलिस दुर्घटना और मर्डर...

CG News:   नाली में मिली वृद्ध की लाश, पुलिस दुर्घटना और मर्डर के एंगल से कर रही थी जांच, तभी सीसीटीवी फुटेज में सामने आया ये सच

379

बिलासपुर।  सरकंडा के राजकिशोर नगर में नाली में वृद्ध की लाश मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दुर्घटना हत्‍या के मामले में जांच कर थी तभी   पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में जो कुछ नजर आया उससे सभी चौंक गए।

जानकारी के अनुसार सरकंडा के राजकिशोरनगर सूरजमुखी सेक्टर में रहने वाले ओमप्रकाश सिंह(90) रिटायर्ड कर्मचारी थे। उनकी बहू शिक्षिका और बेटा निजी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। बुधवार की सुबह दोनों अपने काम पर निकल गए। वहीं, ओमप्रकाश सिंह किसी काम से पोस्ट आफिस गए। वहां से काम निपटाकर वे पैदल घर लौट रहे थे।

०-कैमरे में कैद  हुई पूरी घटना

कालोनी में ही सड़क पर दो-तीन गाय खड़ी थी। ओमप्रकाश मवेशियों के किनारे से निकल रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ से कुछ सामान छूटकर गिर गया। सामान उठाने के लिए वे झुके। इसके बाद जैसे ही वे चलने लगे पीछे खड़ी गाय ने उन्हें उठाकर सड़क किनारे नाली में पटक दिया। इससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

०-घटना के वक्‍त सूनसान थी सड़क

घटना के दौरान सड़क पर आवाजाही नहीं थी। इसके कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। थोड़ी देर बाद किसी ने नाली में शव देखकर आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। शव की पहचान के बाद स्वजन को भी इसकी जानकारी दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

किसी वाहन की टक्कर से नाली में गिरने की आशंका पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज निकाला। इसमें गाय के मारने से नाली में गिरने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे का भी फुटेज लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।