KORBA: प्रधान आरक्षक धनराज मिश्रा को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई… DSP परिहार ने कहा विभाग उनके बेहतर कार्यो को हमेशा याद रखेगा…

361

कोरबा।जिला पुलिस के यातयात में पदस्थ प्रधान आरक्षक को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। डीएसपी यातायात शिव चरण सिंह परिहार ने प्रधान आरक्षक धनराज मिश्रा के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। सेवनिवृत्त पुलिसकर्मी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का करीब आधा भाग कोरबा पुलिस को दिया है। पुलिस विभाग में रहते हुए बहुत सी कठिनाइयों का सामना भी किया।पुलिस विभाग उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखेगा।

यातायात पुलिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक धनराज मिश्रा सेवनिवृत्त होने पर आज यातायात डीएसपी कार्यालय में विभाग के सहकर्मियों ने साल श्रीफल देकर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर डीएसपी शिव चरण सिंह परिहार ने कहा कि पुलिस विभाग में स्वस्थ रहते हुए सेवानिवृत्त होना बड़े सौभाग्य की बात है। पुलिस को हर समय सामाजिक व राजनीतिक जिम्मेदारियों के अनुरूप अपना कर्तव्य निर्वाह किया। जिस कारण पुलिस में किसी न किसी प्रकार का दबाव आना स्वभाविक ही है। पुलिस विभाग में सेवा करते हुए कई बार पुलिस कर्मचारी अपने सामाजिक कार्यों में शामिल नहीं हो सकते, जिस कारण पुलिस कर्मचारी तनाव में रहते हैं। सेवानिवृति के समय तक किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं। पुलिस विभाग से सेवानिवृत होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वे अपने परिवार में एक पारिवारिक सदस्य बनकर अपने परिवार को समय दें। डीएसपी ने सेवानिवृत हुए प्रधान आरक्षक धनराज मिश्रा को स्मृति चिह्न देकर विदा किया।