रायपुर। MLA Brijmohan : भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज प्रदेश में कृषि पंपों हेतु अस्थाई को स्थायी कनेक्शन करने का मामला विधानसभा में उठाते हुए मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि प्रदेश में वर्ष 2019-20, 20 -21, 21- 22, एवं 22- 23 में नवंबर 2022 तक कुल कितने किसानों को सिंचाई हेतु स्थाई विद्युत कनेक्शन प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया था एवं कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं?
उक्त वर्षों में कुल कितने विद्युत पंपों का स्थायी किया गया है? अवधि में विद्युत विभाग के पास वर्षवार कितने स्थाई पंप कनेक्शन हेतु आवेदन लंबित एवं कब तक कनेक्शन प्रदान किया जाएगा? प्रदेश में कितनी अस्थाई कनेक्शन विद्यमान है तथा इन्हें कब तक स्थाई किया (MLA Brijmohan) जाएगा?
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उत्तर में बताया कि प्रदेश में इन 4 वर्षों में अस्थाई से स्थाई पम्प कनेक्शन करने के 1 लाख 36 हजार 435 आवेदन प्राप्त हुए, उनके विरुद्ध सिर्फ किसानों के 77 हजार 455 कनेक्शन स्थाई किए गए हैं। अभी भी 58 हजार 633 किसान पंपों के स्थाई करने के, आवेदन देने के बाद भी लंबित है। इन 4 वर्षों में प्रदेश में सिर्फ 70 हजार 482 पंपों को स्थाई करने का लक्ष्य रखा गया था जो प्राप्त आवेदनों से बहुत कम है। प्रदेश में अभी भी 1 लाख 35 हजार 182 अस्थाई पंप कनेक्शन (MLA Brijmohan) विद्यमान है।
The Duniyadari: कोरबा 13 मई 2026/
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 01.15...