कोरबा पुलिस के सोशल मीडिया साइट फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
बता दें कि एसपी यू. उदय किरण (भा.पु.से.) के निर्देश पर कोरबा पुलिस के द्वारा नगर वासियों से अपील की है।

होलिका दहन के समय कच्चे पेड़ो को ना काटे,बिजली के तारों के नीचे होलिका दहन ना करें!
घरों एवं भीड़-भाड़ इलाके के पास होलिका दहन न करें ,होलिका दहन में ज्वलनशील एवं फटाखों का उपयोग ना करें, शांतिपूर्ण होलिका दहन करें!
होली की खुशियों के बीच रखें सुरक्षा का ध्यान, होली उमंग व उत्साह का त्यौहार है, झगड़े व उत्पात से इसे खराब ना करें!
होली में नशे का सेवन न करें, शराब पीकर हुड़दंग ना मचाए, बिना सहमति के किसी पर जबरदस्ती रंग लगाकर उसे दुखी एवं तनाव का माहौल उत्पन्न ना करें!


































