Thursday, March 12, 2026
Home कोरबा Korba News : बांगो थाना में पदस्थ एक एएसआई की मिली लाश…पुलिस...

Korba News : बांगो थाना में पदस्थ एक एएसआई की मिली लाश…पुलिस महकमे में हड़कंप

680

कोरबा। Korba News : छत्तीसगढ़ के कोरबा के दूरस्थ थाना बांगो में तैनात एक एएसआई की लाश मिली है। एएसआई का शव मिलने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि एएसआई की हत्या हुई है या कुछ और। बहरहाल मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि आज सुबह बांगो थाने में तैनात एक एएसआई की हत्या की खबर मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बांगो थाना में पदस्थ एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार की लाश आवासीय परिसर में उनके घर मिली। इस सूचना (Korba News) के बाद थाने के कर्मचारियों सहित जिले के उच्चाधिकारियों में शोक की लहर है।