कोरबा। दबंग आईपीएस यू उदय किरण के मार्गदर्शन में एएसआई की हत्या के राज से परदा उठ गया है। सहायक उप निरीक्षक के द्वारा होली में डीजे बंद कराने और शराब प्रकरण में जेल भेजने से नाराज युवक ने मौका पाकर एएसआई पर वार किया और मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद 4 अलग अलग टीम मामले की जांच ने जुटी थी। अंततः सूक्ष्म जांच के 15 दिनों के बाद हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दे कि थाना बांगों में पदस्थ मृतक सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार के ब्लाइंड मर्डर केस के आरोपी को पकड़ने में कोरबा पुलिस को सफलता मिल गई है। 09 मार्च की दरम्यानी रात को सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार की हत्या होने से थाना प्रभारी बांगो द्वारा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकरियों को घटना के संबंध में सूचना दिया गया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड , सायबर सेल के टीम घटना स्थल पर पहुंचे।
घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये।पुलिस महानिरीक्षक बीएन मीणा , बिलासपुर रेंज द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण कर लगातार नजर रखी जा रही थी।
प्रकरण में थाना बांगो में अपराध क्रमांक 46 / 2023 धारा 458, 302 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जल्द से जल्द अज्ञात आरोपी को पकड़ने टीम गठित किया गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड कोरबा एवं बिलासपुर की सयुंक्त सायबर टीम घटना स्थल का निरीक्षण कर गहराई से जांच कर रही थी। मामले में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस टीम विभिन्न बिंदुओ पर बारीकी से अनुसंधान कर रही थी। संयुक्त सायबर टीम भी प्रकरण के प्रत्येक बिंदु पर विवेचना कर रही थी।
साइबर टीम द्वारा घटना का समय जो रात्रि 12 बजे से सुबह 06:30 बजे के बीच का होने से उस समय का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा था।जिसमें विश्लेषण के आधार पर संदेही करण गिरी को आईडेंटिफाई किया गया । संदेही करण गिरी से पूछताछ किया गया, तब पहले घटना करने से इंकार करता रहा फिर पुलिस की सख्त पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि मृतक सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार के द्वारा माह दिसम्बर में शराब प्रकरण में जेल भेज दिया था। जो करीबन 15-20 दिन जेल में रहना बताया एवं दिनांक 08/03/2023 को होली त्योहार में मोहल्ला में डीजे बजाकर होली त्योहार मना रहे थे, तब थाना से मृतक सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार आकर रात्रि 09:30 बजे डीजे बंद कराकर डीजे थाना ले गया था तथा दूसरे दिन दिनांक 09.03.2023 को रात्रि 09:30 बजे तक पुलिस वाले डीजे बजाकर होली मना रहे थे, जिसमें परिहार साहब भी शामिल थे, जिसे देखकर आक्रोशित होकर “आज रात को मर्डर कर के रहूंगा” कहकर पुलिस वालों का आना जाना बंद हो जाने के बाद, सूनसान पाकर परिहार साहब के कमरे के दरवाजे को खटखटाया और जैसे ही परिहार साहब दरवाजा खोले, तब “मुझे ढंग से होली नहीं मनाने दिये और जेल भेज दिये” कहकर आक्रोशित होकर मर्डर करने के लिये टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर परिहार साहब को मारकर वहां से भाग गया।
घटना कारित करने के बाद नदी के पास झाड़ी में टंगिया को छिपा दिया था जिसे आरोपी की निशानदेही पर जप्त किया गया है। घटना में प्रार्थी एवं गवाहों का कथन, निरीक्षण घटना स्थल, पीएम रिपोर्ट, जप्तशुदा टांगी, कपडा एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी करन गिरी पिता राजकुमार गिरी उम्र 25 वर्ष साकिन ठिहाईपारा बावापारा कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा छ.ग. के द्वारा अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर मामला गैर जमानतीय होने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।
The Duniyadari: कोरबा 17 अप्रैल 2026/
जिला प्रशासन कोरबा द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत होने वाले व्यय और भुगतान की प्रक्रिया में...