कोरबा। शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी यानी डीईओ ने अपने काउंसिलिंग के आदेश पर यूटर्न मार दिया है। अब पदोन्नत हुए शिक्षको की पोस्टिंग के लिए होने वाले रिकॉन्सलिंग के जारी आदेश के कंडिका 12 कैंसिल करते हुए नई काउंसलिंग डेट निर्धारित करने का आदेश जारी किया है।

बता दें कि प्रमोशन से पोस्टिंग के मामले में शिक्षा विभाग की मुसीबत कम होने का नाम नही ले रहा है। डीईओ ने आदेश जारी कर फिर पदांकन के लिए काउंसलिंग आदेश जारी किया था। जिसमे कंडिका 12 को निरस्त करने का फिर से आदेश जारी किया है। जारी आदेश के बाद शिक्षको के सोशल मीडिया ग्रुप में शिक्षा विभाग के कारनामों पर चुटकी ले रहे है।































