विधानसभा में I LOVE YOU की गूंज : अजय चंद्राकर ने लखमा के लिए कहे शब्द तो लगे ठहाके, धान घोटाले पर विपक्ष का वॉकआउट

0
354

रायपुर। विधानसभा में I LOVE YOU की गूंज : विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान खाद्यान्न योजना में गड़बड़ी के आरोप में सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सत्ता पक्ष के जवाब से असंतुष्ट सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।विपक्ष के आरोपों के बाद खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने जवाब में कहा 2022-23 में स्टॉक के सत्यापन के बाद अनियमितता पाए जाने पर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।

भगत के मुताबिक हाईकोर्ट में 34 याचिकाएं दायर हुईं। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद ही स्टॉक वितरण में अनियमितता की सही मात्रा और दोषी व्यक्तियों की अंतिम संख्या का निर्धारण होगा। मंत्री बोले- डॉक्टर रमन सिंह ने केंद्र को दो चिट्ठी लिखी थी। केंद्र की टीम आई थी। केंद्र की टीम ने कही कोई गड़बड़ी नहीं पाई।

खाद्यान्न योजना में पांच जार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाकर विपक्ष के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया फिर सदन से वॉकआउट कर दिया।
खाद्यान्न योजना में पांच जार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाकर विपक्ष के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया फिर सदन से वॉकआउट कर दिया।

रोमांटिक मूड में दिखे अजय चंद्राकर

सदन की कार्यवाही की शुरुआत में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने आबकारी मंत्री कवासी लखमा को I LOVE U कहा तो सदन में जमकर ठहाके लगे। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा कि चंद्राकर ने लखमा को I LOVE U कहा या उनके विभाग को। CM भूपेश पहुंचे तो अध्यक्ष ने इसका जिक्र किया। इस पर चंद्राकर ने मुख्यमंत्री को भी I LOVE U कहा, बीच में भाजपा विधायक पुन्नूलाल मोहले ने अध्यक्ष से पूछा मैं यह जानना चाहता हूं I LOVE YOU किसे कहा जाता है।

मुख्यमंत्री ने खड़े होकर कहा- अजय जी कल मेरे चेहरे की तारीफ कर रहे थे। आज लखमा को I LOVE YOU बोल रहे हैं। अजय जी क्या बदल गए हैं। इस पर कांग्रेस के विधायक अरुण वोरा ने कहा कि अजय चंद्राकर की I LOVE U बोलने की उम्र नहीं है। अगर वे इस उम्र में I LOVE U बोलेंगे तो हम क्या करेंगे। इस पर अजय चंद्राकर ने कहा कि आपके दिमाग में अश्लीलता भरी है। इस पर अरुण वोरा ने आपत्ति जताई।

सत्र के तीसरे दिन अजय चंद्राकर आशिकाना मूड पर नजर आए, उन्होंने पहले कवासी लखमा फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आई लव यू कहा।
सत्र के तीसरे दिन अजय चंद्राकर आशिकाना मूड पर नजर आए, उन्होंने पहले कवासी लखमा फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आई लव यू कहा। इस चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने अजय चंद्राकर से कहा कि आज आप संतुष्ट नजर आ रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के आने पर उत्तेजित हो गए। इस पर चंद्राकर ने कहा I LOVE YOU हम किसी को भी बोल सकते हैं। इस पर सदन में ठहाके लगे।
अजय चंद्राकर के लखमा फिर सीएम भूपेश को आई लव यू कहने के बाद सदन में जोरदार ठहाके लगे। सदन में हंसते हुए पक्ष औ विपक्ष के नेता।
अजय चंद्राकर के लखमा फिर सीएम भूपेश को आई लव यू कहने के बाद सदन में जोरदार ठहाके लगे। सदन में हंसते हुए पक्ष औ विपक्ष के नेता।

प्रश्नकाल में क्या हुआ? किसने क्या कहा पढ़िए

भाजपा के सदस्यों ने खाद्यान योजना में गड़बड़ी के मसले पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। पक्ष-विपक्ष में तीखी नोक-झोंक हुई। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायकों ने किया वॉकआउट कर दिया। पूर्व सीएम रमन सिंह की गैर मौजूदगी में भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने प्रश्नकाल के दौरान खाद्यान योजना में गड़बड़ी और राशन दुकानों पर कार्रवाई का मामला उठाया।

नारायण चंदेल का सवाल

पांच हज़ार करोड़ का यह घोटाला है। अनियमितता पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

अमरजीत भगत का जवाब

जांच करने आई केंद्र की टीम ने भी माना की गड़बड़ी नहीं हुई है। इनकी मानसिकता सही नहीं है।

बृजमोहन अग्रवाल का सवाल

राजधानी की स्थिति बेहद ख़राब है। रायपुर गड्ढों का शहर हो गया है। सड़कों की स्थिति जर्जर हो गई है। गड्ढों में लोग बेशरम के पेड़ लगा रहे हैं। रायपुर नगर निगम में मुग़लिया शासन चल रहा है। भ्रष्टाचार हो रहा है। तेलीबांधा से वीआईपी रोड तक सौदर्यीकरण का काम बग़ैर टेंडर करा दिया गया।

शिव डहरिया का जवाब

नेशनल हाईवे की सड़क थी। एनओसी नहीं मिलने पर हमने टेंडर निरस्त कर दिया था।

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए समय तय किया है।
विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए समय तय किया है।

ये रहेंगे ध्यानाकर्षण के मामले

जेसीसीजे विधायक रेणु जोगी राज्य में संचालित निजी विश्वविद्यालयों द्वारा चिकित्सा शिक्षा और आयुष विश्वविद्यालय के मापदण्डों का पालन नहीं किये जाने की ओर चिकित्सा शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी। वहीं बसपा विधायक इंदू बंजारे, सदस्य, जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत तहसील नवागढ़ के ग्राम बरगांव में भू-माफियाओं द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर बिक्री किये जाने की ओर राजस्व मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।