Sunday, April 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Breaking: पूर्व सांसद और बीजेपी नेता राजा रणविजय प्रताप सिंह जूदेव...

CG Breaking: पूर्व सांसद और बीजेपी नेता राजा रणविजय प्रताप सिंह जूदेव के गाड़ी पर पथराव, जांच में जुटी पुलिस

374

जशपुर। CG Breaking: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पूर्व सांसद और आपरेशन घरवापसी से जुड़े बीजेपी नेता राजा रणविजय प्रताप सिंह जूदेव के गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने पत्थराव किया। गनीमत रही कि, राजा रणविजय और परिजनों को कोई नुकसान नहीं हुआ। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव अपने परिवार के साथ देर रात ओडिशा के राउरकेला से वापस जशपुर आ रहे थे। इस दैरान बाला छापर लकड़ी डीपो के पास कुछ लोगों ने इनकी गाड़ी पर पत्थरों से हमला कर दिया।

हालांकि, हमले में राजा रणविजय और उनके परिजनों को कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं पथराव से उनकी गाड़ी के सामने का कांच टूट गया। हमले के बाद पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना में की। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।