Mission 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की चुनाव समिति का ऐलान, देखिए पूरी लिस्ट

366

भोपाल। Mission 2023: मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश में कमल नाथ की अध्यक्षता में 34 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का गठन किया है। इस समिति में गोविंद सिंह, कांतिलाल भूरिया, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित कई बड़े नेता शामिल हैं।

इनके साथ सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, राजमणि पटेल, नकुल नाथ, सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, तरुण भनोत, ओंकार सिंह‍ मरकाम, सुखदेव पासे, बाला बच्चन, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, आरिफ मसूद के नाम शामिल हैं।

देखें सूची.