Thursday, October 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ Drunken Teacher Suspended : स्कूल में शराब पीने वाले शिक्षक पर गिरी...

Drunken Teacher Suspended : स्कूल में शराब पीने वाले शिक्षक पर गिरी गाज,DEO ने किया सस्पेंड

624

कवर्धा| Drunken Teacher Suspended : कवर्धा में स्कूल परिसर में शराब पीने वाले शराबी शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पुरा मामला कवर्धा के पंडरिया विकास खंड के ग्राम सरई पतेरा प्राथमिक शाला का है।

जानकारी के मुताबिक यहाँ पदस्थ शिक्षक रामावतार जायसवाल आये दिन स्कूल परिसर में बैठकर शराब पिता था। शिक्षक के इस रवैये से ग्रामीण और पालक समिति के लोग परेशान थे। आखिरकार एक शिक्षक को स्कूल प्रांगण में में शराब पीते ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा और इस पूरे वाकया को कैमरे में कैद कर लिया।जिसके बाद ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ मोर्चा खोला और विरोध में धरने पर बैठ गये। वहीं ग्रामीणों ने 112 को सूचना दी और मौके पर पुलिस भी पहुँच गयी।

मामला मीडिया तक पहुँच गया और फिर ग्रामीणों के विरोध के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शराबी सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक के आये दिन स्कूल प्रांगण में शराब पीते थे। जिसे लेकर ग्रामीणों और शाला प्रबंधन समिति में काफी आक्रोश था।