Thursday, October 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG : इस ब्यापारी के कार से मिले नोटो की गड्डी.. पुलिस...

CG : इस ब्यापारी के कार से मिले नोटो की गड्डी.. पुलिस जांच में जुटी…

610

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले पुलिस से लेकर आबकारी विभाग की टीम मुस्तैद हो गई है। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद लगातार अलग-अलग जिलों में चेकिंग अभियान जारी है। वहीँ इस चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक नोटों से भरी गाड़ी को पकड़ा है। मनेंद्रगढ़ में नोटों से भरी कार पकड़ायी है। मनेन्द्रगढ़-घुटरीटोला चेक पोस्ट में पुलिस की सघन जाँच के दौरान एक कार से 40 लाख रुपये कैश मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक सूरजपुर के अभिषेक गोयल नामक व्यापारी के पास से ये रकम मिली है जो कार में पैसे लेकर जा रहा था। हालांकि इतने पैसे किस उद्देश्य से और कहां लेकर जा रहा था, इस संबंध में उसने किसी भी तरह का कोई दस्तावेज नहीं दिखाया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दी, वहीं व्यापारी से पूछताछ की।

बता दें कि इसके पहले कवर्धा, रायपुर, जगदलपुर, जांजगीर के बाद अब मनेंद्रगढ़ में नोटों से भरी कार भी जब्त किया है।