Monday, September 14, 2026
Home कोरबा Korba : तानाखार विधायक और टिकट के दावेदार मोहित केरकेट्टा हो रहे...

Korba : तानाखार विधायक और टिकट के दावेदार मोहित केरकेट्टा हो रहे राजनीति साजिश का शिकार

703

कोरबा। पाली-तानाखार के विधायक और कांग्रेस से टिकट की प्रबल दावेदार मोहितराम केरकेट्टा की छवि को प्रभावित करने प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का नतीजा है जो राजनीतिक साजिश के तहत सोशल मीडिया पर अलग अलग माध्यमों से विडियो वायरल किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सदा ही जनहित और क्षेत्र की भलाई के लिए प्रयास करते रहने में विश्वास किया है। पर इस तरह की कोशिशों से उनका हौसला तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बार बार हो रहे इस तरह बेबुनियादी राजनीतिक वार से वे झुकने या रुकने वाले नहीं हैं, बल्कि अपने उद्देश्य के अनुरूप तानाखार क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह जुटे रहेंगे।

 

जिले के पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा की टिकट दावेदारी को प्रभावित करने के लिए कई तरह के बेबुनियाद आरोप उजागर किये जा रहे हैं। पिछले दिनों वायरल एक वीडियो के मामले में कुछ घण्टे बाद ही ग्रामीण ने सच सामने लाकर विधायक पर लगे आरोपों को झुठला दिया। इसके बाद भी विरोधी मानसिकता के लोग शांत न बैठकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें शामिल सुनील अग्रवाल ने भी विधायक पर कई गंभीर लगाए लेकिन अब सुनील के ही कारनामों का पर्दाफाश हुआ है।
विधायक के करीबियों ने बताया कि सुनील अग्रवाल द्वारा अपने जीजा के नाम से निर्माण सामग्री दिलाने ग्राम पंचायत केसलपुर में सीसी रोड निर्माण कार्य की चेक राशि दो लाख चालीस हजार रुपए तथा ग्राम पंचायत पोड़ीगोसाई के आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य की चेक राशि दो लाख पचास हजार रुपए तथा ग्राम पंचायत बनखेता में सीसी रोड पुलिया निर्माण के 7 लाख रुपए के चेक राशि आहरण करने के बाद 2021–22 से सरपंचों को घुमाया जा रहा है। इस कारण से पंचायत के निर्माण कार्य लटके पड़े हैं। आक्रोशित होकर क्षेत्र क्रमांक 16 के जनपद सदस्य तथा ग्राम पंचायत, केसलपुर,पोड़ी गोसाई, बनखेता के सरपंचों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्यवाही की माँग की है।

भोले-भाले आदिवासी भईयो को भ्रमित कर गुमराह करने का प्रयास

आरोपों पर पाली-तानाखार विधायक मोहितराम ने कहा है कि पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में ठेकेदार लोग द्वारा भोले-भाले आदिवासी भईयो को गुमराह करके ऐसे कृत्यों को अंजाम दिया जा रहा है। मेरे द्वारा मना करने पर मुझे ही बदनाम करने की साजिश की जा रही है लेकिन मुझे किसी का डर है। मेरे क्षेत्र में किसी भी ठेकेदार को आमजनों को ठगने नहीं दिया जाएगा। उनके ऊपर निरंतर कार्यवाही करवाया जाएगा