कोरबा। पुलिस ने बिना अनुमति के निर्धारित मानक से तेज व कर्कश आवाज में डीजे बजाने वाले चार डीजे संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में चार नग पिकअप वाहन सहित डीजे साउंड सिस्टम जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र में शांति सुरक्षा एवम कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में दौरान पेट्रोलिंग के दौरान रविवार रात 10 बजे से 11 बजे के मध्य पुरानी बस्ती मेन रोड, मोती सागर पारा मेन रोड कोरबा, सीतामढ़ी मेनरोड सार्वजनिक स्थल पर व संजय नगर मेन रोड सार्वजनिक स्थल पर गणेश विसर्जन के दौरान पिकअप में साउंड सिस्टम को लगाकर अत्यधिक तेज आवाज में बज रहा था। यह निर्धारित मानक से काफी तेज, कर्कश व कर्णपीड़ा दायक था। साथ ही उक्त ध्वनि की अत्यधिक तेज होने के कारण बुजुर्ग एवं अस्वस्थ लोगों के लिए अत्यधिक हानिकारक है, जिससे आसपास के निवासियों और आने जाने वाले लोगों को मानसिक परेशानी का कारण बन रहा था। साउंड सिस्टम धारकों से सिस्टम बजाने के संबंध में अनुमति मांगे जाने पर पेश नहीं कर सके। इस पर यह कृत्य धारा 4,5,15 कोलाहल अधिनियम का उलंघन पाए जाने प्रकरणों में साउंड सिस्टम जप्त कर विधि अनुरूप अलग अलग कार्यवाही की गई। कोतवाली पुलिस की अवैध रूप से साउंड सिस्टम बजाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक अजय सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन, आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता, दिनेश श्याम, कवल चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही।
इन पर कार्यवाही कर जब्त किए शोर यंत्र
इस कार्यवाही में सीतामणि निवासी अमर प्रसाद प्रजापति से 4 नग साउंड बॉक्स टॉप, 4 नग साउंड बेस, ट्यूटर बॉक्स 3 नग और जनरेटर 2नग जब्त किया गया है। इसी तरह सीता मणि के लखन बहादुर सोनी से भी 4 नग साउंड बॉक्स टॉप, साउंड बेस 6 नग, हाईज बॉक्स 4बीनग, जनरेटर 2 नग, सुनील चौहान से 20 नग पार्क लाइट, साउंड बॉक्स टॉप 4 नग, साउंड बेस 5 नग, जिंगा 5 नग, यूनिट 25 नग, एम्प्लीफायर 1 नग, राताखार निवासी संदीप यादव से साउंड बॉक्स 4 नग, टॉप 4 पीस, लाइनर 2 पीस, एमप्लीफायर 1 नग, मासपेड 1 नग, मिक्सर, नग, क्रॉसओवर 1 नग जब्त किया गया है।































