Tuesday, October 20, 2026
Home देश Delhi liquor policy scam: आप सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 4...

Delhi liquor policy scam: आप सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 4 दिसंबर तक बढ़ी

392

नई दिल्ली। Delhi liquor policy scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 4 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।

 

 

बता दें कि आप नेता संजय सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई चल रही थी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उनकी मांग पर उन्हें इलेक्ट्रिक केतली को देने की परमिशन दी है। ईडी ने सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया कि वह सप्लीमेंट्री चार्जशीट को बहुत जल्द दाखिल करेगा।