Wednesday, March 18, 2026
Home कोरबा बड़ी खबर: IAS अजीत बने कोरबा के नए कलेक्टर..साय सरकार ने जारी...

बड़ी खबर: IAS अजीत बने कोरबा के नए कलेक्टर..साय सरकार ने जारी किया आदेश, पढ़े किसे मिला कहाँ पोस्टिंग….

416

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ में सत्ता बदलने के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों को लेकर चर्चा गर्म थी। बुधवार को देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने कई जिलों के कलेक्टर से लेकर सचिव स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना और कार्य में बदलाव किया है। इस तबादला से कोरबा,रायपुर सहित कई जिलों के कलेक्टर प्रभावित हुए हैं। कोरबा के कलेक्टर सौरभ कुमार सहित जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप का भी तबादला हुआ है। नारायणपुर जिला के कलेक्टर अजीत वसंत कोरबा जिला पदस्थ किए गए हैं।