Monday, June 22, 2026
Home Breaking CG Accident: यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 30 यात्री घायल, 4 की...

CG Accident: यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 30 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

239

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट जाने से करीब 30 यात्री घायल हुए हैं जिनमें से 4 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, जय माता दी बस रायगढ़ से यात्री लेकर जशपुर जा रही थी। इसी दौरान सिसरिंगा मंदिर के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 4 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि, हादसे के वक्त बस में लगभग 30 लोग सवार थे। समय पर पहुँचने के लिए चालक तेज रफ्तार से बस को चला रहा था। बस पलटने की घटना के बाद से बस चालक फरार हो गया है। धरमजयगढ़ पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश में जुट गई।