Tuesday, March 10, 2026
Home Breaking हाथी ने ली तीन महिलाओं की जान, इलाके में दहशत का माहौल…हर...

हाथी ने ली तीन महिलाओं की जान, इलाके में दहशत का माहौल…हर तरफ मचा हाहाकार

232

कोरबा– जिले में हाथियों के गतिविधि की खबरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही थी। हाथियों का दल जांजगीर जिले से कोरबा के खदान इलाके में दाखिल हुए थे। हालांकि बाद म पुष्टि हुई कि लोनर हाथी था। भटका हुआ यह हाथी गेवरा खदान से लगे भिलाई बाजार से होते हुए नरई बोध, गेवरा बस्ती से होकर खोडरी पहुंचा था।

यह हाथी लगभग दिनभर हाथी खोडरी ग्राम के वृंदावन में डेरा जमाये हुए था। वही अंधेरा होने के बाद वह बाहर आया और पाली की तरफ बढ़ गया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों का सामना उस हाथी से हो गई। इनमे दो महिलायें थी जिसे हाथी मौके पर ही कुचल दिया।

दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। ख़बरों के मुताबिक़ हाथी ने सुबह भी एक महिला को अपना शिकार बनाया था। इस तरह एक ही दिन में कोरबा जिले में हाथी के हमले से तीन-तीन लोगों ने जान गंवा दी।

इस घटना के बाद कटघोरा वनमंडल के अफसर और कर्मचारियों के साथ क्षेत्र की पुलिस भी सक्रिय हो गई हैं। वह लगातार हाथी की गतिविधि पर नजर बनाये हुए हैं। रहवासीलाके में लोनर हाथी के चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ हैं।